1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 11 कपल्स ने जिस बच्ची को अपनाने से किया था इनकार, उसी बच्ची को सनी लियोनी ने लिया गोद

11 कपल्स ने जिस बच्ची को अपनाने से किया था इनकार, उसी बच्ची को सनी लियोनी ने लिया गोद

 Published : Aug 05, 2017 11:36 am IST,  Updated : Aug 05, 2017 11:36 am IST

सनी की बेटी निशा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके दिल में सनी लियोनी की इज्जत और बढ़ जाएगी।

SUNNY LEONE- India TV Hindi
SUNNY LEONE

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने पिछले महीने 21 महीने की बच्ची को गोद लेकर लोगों के दिलों में अपनी इज्जत और बढ़ा ली है। सनी लियोनी ने एक बच्ची को गोद लिया है और उसका नाम निशा कौर वीबर रखा है। अब सनी की बेटी निशा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके दिल में सनी के लिए इज्जत और बढ़ जाएगी।

एडोप्शन एजेंसी CARA ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि सनी ने जिस बच्ची को गोद लिया है उसे 11 कपल्स ने रिजेक्ट कर दिया था। एजेंसी ने बताया कि जो लोग भी बच्ची को गोद लेने आते हैं वो लोग बच्चे के रंग-रूप, मेडिकल हिस्ट्री को देखते हैं, लेकिन सनी लियोनी ने ऐसा नहीं किया। CARA के सीईए दीपक कुमार ने कहा, ‘सनी ने निशा का रंग बैकग्राउंड स्कोर, हेल्थ स्टेटस कुछ नहीं देखा था। हमें अच्छा लगा कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद उन्होंने सारे नियमों का पालन किया और लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।’

सनी लियोनी बनीं बेटी की मां

सनी लियोनी ने पिछले साल 30 सितंबर को CARA के वेब पोर्टल पर एडोप्शन के लिए अप्लाई किया था। इस साल 21 जून को निशा नाम की बच्ची को सनी को रेफर किया गया। कपल्स को बच्चों के लिए सहमति देने के लिए 48 घंटे का समय मिलता है, और वो सोचकर जवाब देते हैं लेकिन सनी ने दूसरे दिन ही निशा के लिए हां कर दिया।

गोवा की बसों से हटेगा सनी लियोनी का कंडोम वाला विज्ञापन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन