1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी ने ढूंढी ऐसी जगह, जहां 'लोगों से दूर' रहकर घूम सकें बच्चे, शेयर की तस्वीरें

सनी लियोनी ने ढूंढी ऐसी जगह, जहां 'लोगों से दूर' रहकर घूम सकें बच्चे, शेयर की तस्वीरें

 Published : Jun 25, 2020 10:31 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 10:31 am IST

सनी लियोनी ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें उनके बच्चे निशा, नोह और अशर झील के पास खेल रहे हैं।

बच्चों को झील के पास घुमाने निकलीं सनी लियोनी, शेयर की फोटोज- India TV Hindi
बच्चों को झील के पास घुमाने निकलीं सनी लियोनी, शेयर की फोटोज Image Source : INSTAGRAM: @SUNNYLEONE

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी कोरोना वायरस के बीच सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अपनी फैमिली संग बलबोआ लेक पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज पोस्ट की हैं, जहां सभी 'लोगों से दूर' और प्रकृति के बीच समय बिता रहे हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सनी कुछ महीने पहले ही लॉकडाउन में मुंबई से लॉस एंजेल्स चली गई थीं। 

सनी लियोनी ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें उनके बच्चे निशा, नोह और अशर लेक के पास खेल रहे हैं। उन्होंने खुद मास्क पहना हुआ है और पति डेनियल के साथ बोटिंग भी करती दिखाई दे रही हैं। 

सनी लियोनी ने कैलीफोर्निया में खिलखिलाती धूप का लिया आनंद

अपने बेटे के साथ सनी लियोनी
Image Source : अपने बेटे के साथ सनी लियोनीअपने बेटे के साथ सनी लियोनी

सनी ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'एक ऐसी जगह को खोजना, जहां पर बच्चों को लोगों से दूर रखा जा सके, ये करना बहुत मजेदार रहा।' एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति ने ये जगह खोजी है। लेक बलबोआ। 

सनी लियोनी के बच्चे घूमने निकले
Image Source : सनी लियोनी के बच्चे घूमने निकलेसनी लियोनी के बच्चे घूमने निकले

एक्ट्रे के पति ने भी मास्क पहनकर के पास फोटो क्लिक कराई है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'झील पर अच्छी दोपहर बीती.. हंस..बत्तख और बोटिंग विद सनी लियोनी।'

सनी और उनका परिवार हाल ही में एक दोस्त के घर पहुंचा था, जहां उन्होंने प्राइवेट स्विमिंग पूल का आनंद उठाया था। सनी ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। इससे पहले उन्होंने निशा की फोटो पोस्ट कर बताया था कि वो घुड़सवारी सीख रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन