1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी पर 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, केरल पुलिस ने की पूछताछ

सनी लियोनी पर 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, केरल पुलिस ने की पूछताछ

 Published : Feb 06, 2021 10:00 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 09:02 am IST

सनी लियोनी से तिरुवनंतपुरम में पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में दायर की गई शिकायत के आधार पर पूछताछ की।

Sunny Leone- India TV Hindi
Sunny Leone Image Source : INSTAGRAM/SUNNY LEONE

केरल पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी से तिरुवनंतपुरम के एक निजी रिसॉर्ट में पूछताछ की। यह पूछताछ कोच्चि के एक इवेंट मैनेजर द्वारा कथित धोखाधड़ी मामले में दायर की गई शिकायत के आधार पर की गई। कोच्चि और उसके आसपास इवेंट का संचालन करने वाले आर शियाज ने केरल के डीजीपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि 'सनी लियोनी ने राज्य में विभिन्न उद्घाटन समारोह में भाग लेने का वादा करते हुए उनसे 29 लाख रुपये लिए थे, लेकिन ऐसा करने में असफल रहीं।'

मनोज बाजपेयी ने शुरू ही 'डिस्पैच' फिल्म की शूटिंग, शेयर किया फर्स्ट लुक

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके प्रबंधक ने 2016 और इसके बाद कई किश्तों में पैसा लिया, पांच समारोह में भाग लेने का वादा किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अपराध शाखा के सूत्रों ने पुष्टि की कि पुलिस ने गुरुवार को अभिनेत्री से वास्तव में पूछताछ की थी। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सनी लियोनी ने पैसे लेने की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका इरादा इवेंट मैनेजर को धोखा देना नहीं था।

सुष्मिता सेन से शादी को लेकर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हम लोग एक...'

अधिकारी ने कहा, "उन्होंने क्राइम ब्रांच के समक्ष कहा कि उसके मैनेजर ने वास्तव में पैसे लिए थे और उसने कई बार तारीखें दी थीं, लेकिन इवेंट मैनेजर उनकी तारीखों का पालन नहीं कर सका और इसलिए यह समस्या उत्पन्न हुई।"सनी लियोनी के बयान के आधार पर, पुलिस शिकायतकर्ता से अधिक जानकारी एकत्र करेगी और फिर आगे की कार्रवाई करेगी।

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन