1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने शुरू ही 'डिस्पैच' फिल्म की शूटिंग, शेयर किया फर्स्ट लुक

मनोज बाजपेयी ने शुरू ही 'डिस्पैच' फिल्म की शूटिंग, शेयर किया फर्स्ट लुक

 Published : Feb 06, 2021 07:58 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 07:58 pm IST

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Manoj Bajpayee Despatch film first look - India TV Hindi
Manoj Bajpayee Despatch film first look  Image Source : TWITTER/ MANOJ BAJPAYEE

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू कर दी है। शनिवार को उन्होंने यह खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा की। बाजपेयी की यह फिल्म क्राइम जर्नलिज्म की थ्रिलर कहानी पर आधारित है। अभिनेता ने फिल्म के सेट की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, "वहां वापस आना, जहां घर जैसा महसूस होता है। 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू।"

किसान आंदोलन : जाह्नवी कपूर के बाद बॉबी देओल की फिल्म पर भी हुआ असर, शूटिंग रुकी

इस फिल्म का निर्देशन तितली फेम निर्देशक कनू बहल कर रहे हैं। यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे रॉनी स्क्रूवाला ने बनाई है और इसकी शूटिंग लंदन, दिल्ली और मुंबई में होनी है।

काम को लेकर बात करें तो बाजपेयी 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगे। यह सीजन इसी साल गर्मियों में रिलीज होना है। वैसे इस सीरीज को जल्दी रिलीज होना था, लेकिन अज्ञात कारणों से इसकी रिलीज टाल दी गई है। हालांकि 'द फैमिली मैन 2' की रिलीज की एक नई तारीख आ गयी है। 

Video: कटरीना कैफ ने 'फोन भूत' के सेट पर सिद्धांत संग खेला बैडमिंटन, देखते रह गए ईशान खट्टर

शो के निर्माता राज और डीके ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसका ऐलान किया है। बयान में लिखा गया, "हम जानते हैं कि आप 'द फैमिली मैन' के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम वास्तव में इस प्यार के आभारी हैं। हमारे पास आपके लिए एक अपडेट है। 'फैमिली मैन सीजन 2' का प्रीमियर इस गर्मी अमेजन प्राइम पर होगा। हम आपके लिए एक दमदार सीजन पेश करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और हमें पूरा यकीन है कि आप इसे पसंद करेंगे। हमें इसे आपके सामने पेश करने का बेसब्री से इंतजार है।"

शो का टीजर वीडियो काफी इंटेंस है, जिसने दर्शकों के उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इसके नए सीजन में मनोज बाजपेयी फिर से अपने किरदार श्रीकांत तिवारी को दोहराते हुए दिखाई देंगे, जिसमें सामंथा अक्किनेनी, प्रियमणि, शारिब हाशमी और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन