1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी बायोपिक की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुईं सनी लियोन

अपनी बायोपिक की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुईं सनी लियोन

 Published : Apr 22, 2018 03:12 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 03:12 pm IST

शो 'करणजीत कौर - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर होगा।

सनी लियोन- India TV Hindi
सनी लियोन Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन 'करणजीत कौर - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' की शूटिंग के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका जा रही हैं। उनका कहना है कि यह साल उनके जीवन के बेहतरीन सालों में से एक रहा है।

सनी ने एक बयान में कहा, "यह साल मेरे लिए कफी व्यस्त रहा है और मैं यही चाहती थी। यह मेरे लिए सबसे बेहतरीन सालों में से एक है। अपने बायोपिक की शूटिंग के सिलसिले में मैं फिलहाल दक्षिण अफ्रीका जा रही हूं और वहां टीम से मिलने के लिए उत्साहित हूं।"

सनी अपने जुड़वा बेटों नोआ और अशर और अपने मेकअप रेंज 'स्टार स्ट्रक बाई सनी लियोन' में व्यस्त रही हैं। शो 'करणजीत कौर - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर होगा। इसकी कहानी सनी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे कनाडा के एक मध्य वर्गीय परिवार में करणजीत कौर के रूप में जन्मी सनी बड़ी होकर एडल्ट फिल्म अभिनेत्री बनीं और फिर बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन