1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत केस CBI के हवाले होते ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बौछार, जानें किस सेलिब्रिटी ने कैसे किया रिएक्ट

सुशांत केस CBI के हवाले होते ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बौछार, जानें किस सेलिब्रिटी ने कैसे किया रिएक्ट

 Published : Aug 19, 2020 11:19 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 01:44 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच करने का फैसला सुनाया है। इस मामले में सभी सेलिब्रिटीज के रिएक्शन आने लगे हैं।

Sushant Singh Rajput - India TV Hindi
Sushant Singh Rajput  Image Source : TWITTER/SUSHANT SINGH RAJPUT

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच करने का फैसला सुनाया है। इस मामले में सभी सेलिब्रिटीज के रिएक्शन आने लगे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया- अब सीबीआई ही करेगी सुशांत के केस की जांच। 

अंकिता लोखंडे ने ट्वीट किया- न्याय कार्रवाई में सच्चाई है। सच जीत गया। 

अभिनेता नाना पाटेकर ने ट्वीट किया- 'आखिरकार सुशांत केस की जांच सीबीआई करेगी। ये है पब्लिक का पॉवर।'

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ट्वीट किया- 'सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करता हूं। उम्मीद करता हूं कि अब न्याय होगा।'

कंगना रनौत ने ट्वीट किया- 'मानवता जीतती है। SSR योद्धाओं में से हर एक को बधाई। पहली बार मुझे सामूहिक चेतना की इतनी प्रबल शक्ति महसूस हुई, अद्भुत।'

अक्षय कुमार ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने ट्वीट किया- 'सुशांत सिंह राजपूत  केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया है। सच हमेशा प्रबल होता है।' 


कृति सेनन ने ट्वीट किया- 'पिछले 2 महीने में हर चीज धुंधली होने के साथ बेचैन करने वाली रही। सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को सुशांत के मामले की जांच करने का आदेश, इस उम्मीद की एक किरण है कि सच्चाई आखिरकार सामने आएगी। सभी का विश्वास है ये। अब अटकलें बंद करो और सीबीआई को अपना काम करने दो।'

नीत नितिन मुकेश ने ट्वीट किया- 'न्याय प्रबल है और ईश्वर महान है।'

अनुपम खेर ने ट्वीट किया- 'जय हो जय हो जय हो सीबीआई फॉर सुशांत।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन