1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत केस सीबीआई के हवाले होते ही कंगना रनौत ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सुशांत केस सीबीआई के हवाले होते ही कंगना रनौत ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Published : Aug 19, 2020 11:55 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 05:09 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुंशात सिंह राजपूत केस में सीबीआई को जांच करने का आदेश दे दिया है। इस मामले में लगातार बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर अपना रिेक्शन दिया है।

Kangana and Sushant - India TV Hindi
Kangana and Sushant  Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT

बीते कई दिनों से जिस घड़ी का लोग इंतजार कर रहे थे वो घड़ी आ भी गई और सभी के चेहरे खिल उठे। सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुंशात सिंह राजपूत केस में सीबीआई को जांच करने का आदेश दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आम हो या खास हर कोई लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहा है। इस मामले में लगातार बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर अपना रिेक्शन दिया है। 

कंगना रनौत ने ट्वीट किया- 'मानवता जीतती है। SSR योद्धाओं में से हर एक को बधाई। पहली बार मुझे सामूहिक चेतना की इतनी प्रबल शक्ति महसूस हुई, अद्भुत।'

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सुशांत की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए और मुंबई पुलिस को इस मामले में अब तक एकत्र किए गए सभी सबूतों को सीबीआई को सौंपने के लिए कहा।

इस महीने की शुरुआत में कंगना ने एक वीडियो साझा कर सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग की थी। यह वीडियो सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई से पहले आया था, जिसमें रिया ने सुशांत के परिवार द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की थी।

वीडियो में कंगना ने कहा था, "हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच चाहते हैं। हमें सच्चाई जानने का हक है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन