1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुप्रिया शुक्ला ने 'कुमकुम भाग्य' को बताया अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा

सुप्रिया शुक्ला ने 'कुमकुम भाग्य' को बताया अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा

 Published : Oct 11, 2017 03:10 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 03:10 pm IST

अदाकारा सुप्रिया शुक्ला को उनके धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' से एक खास पहचान हासिल हुई है। इसके जरिए उन्हें अपने फैंस के और करीब होने का मौका मिला है। सुप्रिया शुक्ला का कहना है कि शो 'कुमकुम भाग्य' अब उनके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है।

supriya- India TV Hindi
supriya

मुंबई: छोटे पर्दे की जामी मानी अदाकारा सुप्रिया शुक्ला को उनके धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' से एक खास पहचान हासिल हुई है। इसके जरिए उन्हें अपने फैंस के और करीब होने का मौका मिला है। सुप्रिया शुक्ला का कहना है कि शो 'कुमकुम भाग्य' अब उनके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। सुप्रिया ने एक बयान में कहा, "कुमकुम भाग्य मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। पहले प्रोमो पर एकता कपूर का वक्तव्य, उसके बाद शूटिंग के पहले दिन से लेकर अब तक इसके सह-कलाकारों के बीच बहुत ज्यादा सकारात्मकता और मजबूत बंधन रहा है और यह स्क्रीन पर झलकता है।"

बता दें कि इसी साल कुंडली भाग्य को भी लॉन्च किया गया है। इसे लेकर सुप्रिया का कहना है कि, "यह एक नया शो है, लेकिन इसमें मेरे चरित्र का नाम सरला ही है। इसलिए यह समान भावनाओं की एक नई यात्रा है।"

वह किस प्रकार की भूमिकाएं करना पसंद करती हैं, इस पर उन्होंने कहा, "मैं सभी प्रकार की भूमिकाओं का आनंद लेती हूं, जिनके साथ मैं जुड़ पाती हूं। मैंने नकारात्मक, हास्य और भावनात्मक भूमिकाएं भी की हैं। वह सभी मुझे पसंद हैं।" (Bigg Boss 11: जुबैर ने दी सलमान खान को धमकी, कहा- बिना बॉडीगार्ड के मिले)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन