1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन होगी सूर्या की ‘एस-3’ रिलीज

इस दिन होगी सूर्या की ‘एस-3’ रिलीज

 Published : Sep 20, 2016 04:02 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 04:02 pm IST

सूर्या इन दिनों अपनी आगामी तमिल एक्शन फिल्म 'एस-3' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। यह 'सिंघम' श्रंखला में बनने जा रही तीसरी फिल्म हैं। दर्शकों को लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार था।

singham- India TV Hindi
s3

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता सूर्या इन दिनों अपनी आगामी तमिल एक्शन फिल्म 'एस-3' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। यह 'सिंघम' श्रंखला में बनने जा रही तीसरी फिल्म हैं। दर्शकों को लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार था। अब फिल्म के निर्माताओं के इसकी रिलीज की घोषणा भी कर दी है। फिल्म 16 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

इसे भी पढ़े:-

एक आधिकारिक पोस्टर में इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज होगी। हरि के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सूर्या खाकी वर्दी धारण करने वाले नायक के रूप में वापसी करेंगे। फिल्म में अभिनेता एक अंतर्राष्ट्रीय मिशन का काम संचालित करते नजर आएंगे।

फिल्म में लोकप्रिय टीवी अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगी। इसमें श्रुति एक एक पत्रकार का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। वह एक केस में सूर्या की मदद करती हुई दिखेंगी।

फिल्म को तमिल के साथ ही तेलुगू भाषा में भी डब किया जाएगा। दोनों ही भाषाओं में फिल्म साथ ही रिलीज की जाएगी। फिल्म में संगीत हैरिस जयराज ने दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन