1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामले की जांच कर रही SIT टीम के सभी मेंबर्स का हुआ कोविड-19 टेस्ट, रिपोर्ट आई निगेटिव

सुशांत मामले की जांच कर रही SIT टीम के सभी मेंबर्स का हुआ कोविड-19 टेस्ट, रिपोर्ट आई निगेटिव

 Published : Sep 16, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 06:17 pm IST

अधिकारी ने बताया कि जांच दल को श्रुति मोदी का बयान दर्ज करने से पहले अपने एक सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली।

sushant case - India TV Hindi
सुशांत केस  Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल से जांच कर रही एनसीबी टीम का एक सदस्य बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद अभिनेता की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी से पूछताछ को टाल दिया गया है। मोदी सुबह 10 बजे दक्षिण मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर पहुंचीं, जहां उनसे विशेष जांच दल (एसआईटी) को पूछताछ करनी थी। 

अधिकारी ने बताया कि जांच दल को उनका बयान दर्ज करने से पहले अपने एक सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली। उन्होंने बताया कि एसआईटी सदस्य एंटीजन टेस्ट होने पर संक्रमित पाया गया। सभी प्रोटोकॉल का अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने कहा, "इसके बाद हमने श्रुति मोदी को वापस भेज दिया।" 

SIT के सभी सदस्यों का COVID-19 टेस्ट हो गया है। जिस टीम मेंबर का पहले टेस्ट पॉजिटिव आया था, उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। अन्य सभी टीम मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

एनसीबी ने मंगलवार को मोदी और राजपूत की कौशल प्रबंधक जया साहा से जांच में शामिल होने के लिए कहा था ताकि मामले के कुछ पहलुओं की तस्वीर साफ हो सके। अधिकारी ने बताया कि साहा को अब बाद में बुलाया जाएगा। जांच एजेंसी राजपूत की लिव-इन पार्टनर एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत 18 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। 

(रिपोर्ट: अभय पराशर/पीटीआई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन