1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा- 'हम काफी लंबे समय से संयम बरत रहे हैं'

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा- 'हम काफी लंबे समय से संयम बरत रहे हैं'

 Written By: IANS
 Published : Sep 25, 2020 10:41 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 10:41 pm IST

वहीं, वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत की मौत के मामले की जांच कर रही एम्स की मेडिकल टीम के एक डॉक्टर ने काफी पहले ही कहा था कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की है।

sushant case - India TV Hindi
सुशांत केस  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई मामले को हत्या करार देने में काफी देर लगा रही है, जो कि बेहद निराशाजनक है। उन्होंने ट्विटर पर अपने विचार साझा किए। वहीं, सुशांत की बहन ने भी ट्वीट किया है। 

विकास सिंह ने कहा कि सुशांत की मौत के मामले की जांच कर रही एम्स की मेडिकल टीम के एक डॉक्टर ने मुझसे काफी पहले ही कहा था कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उनकी मौत गला घोंटने के चलते हुई है।

'सुशांत केस में ढिलाई बरत रही है CBI, NCB सिर्फ बड़े सितारों की परेड करा रही'

शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "एसएसआर के अबेटमेंट ऑफ सुसाइड (आत्महत्या के लिए उकसाना) को मर्डर में बदलने के इस फैसले को लेने में सीबीआई जिस कदर देर लगा रही है, वह निराशाजनक है। एम्स की टीम का हिस्सा रहे एक डॉक्टर ने मुझे काफी पहले बताया था कि मैंने उन्हें जो तस्वीरें भेजी हैं, वे 200 फीसदी इस ओर इशारा करती हैं कि मौत गला घोंटने के चलते हुई है, आत्महत्या इसकी वजह नहीं है।"

विकास सिंह के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, "हम काफी लंबे समय से संयम बरते हुए हैं। सच को सामने लाने में और कितना वक्त लगेगा? हैशटैगएसएसआरडेथकेस।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन