1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. CAA का विरोध करना सुशांत सिंह को पड़ा महंगा, 'सावधान इंडिया' से बाहर किया गया

CAA का विरोध करना सुशांत सिंह को पड़ा महंगा, 'सावधान इंडिया' से बाहर किया गया

 Published : Dec 17, 2019 07:55 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 07:55 pm IST

अभिनेता सुशांत सिंह को अपराध की सच्ची घटनाओं पर आधारित कार्यक्रम 'सावधान इंडिया' से बाहर कर दिया गया है।

 'सावधान इंडिया' से सुशांत सिंह को बाहर किया गया- India TV Hindi
 'सावधान इंडिया' से सुशांत सिंह को बाहर किया गया

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह को अपराध की सच्ची घटनाओं पर आधारित कार्यक्रम 'सावधान इंडिया' से बाहर कर दिया गया है। वह इस कार्यक्रम की मेजबानी करते थे। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 का विरोध देश के कई हिस्सों में व्यापक स्तर पर हो रहा है। मुंबई में इस कानून के विरोध प्रदर्शन में अभिनेता सुशांत सिंह को शामिल होते देखा गया और यही वजह है कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

सुशांत ने मंगलवार को ट्विटर पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, "और सावधान इंडिया के साथ मेरा बंधन यहीं खत्म होता है।"

एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा, "क्या आप यह सच बोलने की कीमत चुका रहे हैं?"

जवाब में सुशांत ने लिखा, "एक बहुत ही छोटी कीमत मेरे दोस्त! वरना भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को क्या जवाब दूंगा?"

सुशांत 'सावधान इंडिया' में आठ साल से अधिक समय से जुड़े हैं।

‘जय मम्मी दी’ का पहला गाना 'मम्मी नू पसंद' हुआ रिलीज़, लग रहा इसी फिल्म के लिए बना था गाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन