सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नया अपडेट आता है। इस केस में ईडी जांच में लगी हुई है। ईडी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, पिता इंद्रजीत सहित कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।आज ईडी ने सुशांत के पिता केके सिंह से पूचताछ की। वहीं सुशांत के फैन्स और परिवार वाले केस की सीबीआई जांच की माग कर रहे हैं,वहीं रिया चक्रवर्ती ने याचिका दाखिल की है कि केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर किया जाए, इस मामले में कल सुबह 11 बजे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते फैसला सुरक्षित करके रख लिया था।
सुशांत की बहन ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया, जिसमें दुनियाभर के लोग शामिल हुए। ऐसे में श्वेता ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
सुशांत सिंह राजपूत ने माधुरी दीक्षित के गाने 'चने के खेत में' पर किया था मजेदार डांस, वीडियो वायरल
एक्ट्रेस जरीना वहाब ने सुशांत मामले में की सीबीआई जांच की मांग, सूरज पंचोली का नाम आने पर कही ये बात
सुशांत ने निधन से कुछ दिन पहले इस दोस्त से की थी बात, 14 जून को भी डील को लेकर भेजा था मैसेज