1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस जरीना वहाब ने सुशांत मामले में की सीबीआई जांच की मांग, सूरज पंचोली का नाम आने पर कही ये बात

एक्ट्रेस जरीना वहाब ने सुशांत मामले में की सीबीआई जांच की मांग, सूरज पंचोली का नाम आने पर कही ये बात

 Written By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Aug 17, 2020 11:44 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 12:15 am IST

जरीना वहाब ने कहा सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच होनी चाहिए।

zarina waha, sushant singh rajput- India TV Hindi
एक्ट्रेस जरीना वहाब ने सुशांत मामले में की सीबीआई जांच की मांग Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और आदित्य पंचोली की वाइफ जरीना वहाब ने इंडिया टीवी से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। जरीना ने कहा उन्हें ये खबर सुनकर बहुत बुरा लगा। वो चाहती हैं कि जो भी सच हो सामने आए, और केस की जांच सीबीआई करे। जरीना ने उम्मीद जताई है कि सीबीआई की परमिशन जरूर मिलेगी और मिलनी चाहिए।

जरीना ने कहा- एक बार सीबीआई आ जाए, इंशाअल्लाह सब ठीक हो जाएगा, कम से कम उनके ऊपर से इल्जाम हटेगा जो लोग मासूम हैं। जरीना ने कहा- सूरज का इस मामले में कोई लेना देना है। खामखां किसी ने पोस्ट डाल दी और अब पूरी दुनिया कह रही है कि वो कातिल है। उसका कोई लेना देना नहीं है इन सबसे। ना दोस्ती है ना दुश्मनी है। तकलीफ होती है।

जरीना ने कहा वो मुझे कुछ नहीं बताता है लेकिन मुझे पता है कि उसके मन में क्या चल रहा है। मैं आप लोगों से विनती करती हूं कि उसका नाम मत घसीटो वरना कहीं वो कुछ कर लेगा तो क्या होगा? देखिए वीडियो-

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन