बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने इसके साथ ही सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद एक्टर के हाउस मैनेजर दीपेश सावंत को एनसीबी के ऑफिस लाया गया है।
एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, शौविक और सैमुअल को 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिन में, एनसीबी ने शोविक और मिरांडा के घरों में भी तलाशी ली थी। उन्होंने शोविक का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। दूसरी तरफ सीबीआई ने सुशांत के दोस्त और डॉक्टर से पूछताछ की।
ये भी पढ़ें:
सुशांत केस : एनसीबी को फिल्म स्टारों को ड्रग आपूर्ति के अहम सुराग मिले
सुशांत मामला: ड्रग्स मामले में जैद विलात्रा को 7 दिन की हिरासत में भेजा, NCB करेगी कड़ी पूछताछ
सुशांत मामले में रिया के पिता, कॉर्नरस्टोन के सीईओ और एक्टर की थेरेपिस्ट से CBI ने की पूछताछ