सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। वहीं, सीबीआई ने गुरुवार को रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ बंटी सजदेह के बयान दर्ज किए। इन दोनों के अलावा, सीबीआई ने पहली बार सुशांत की मनोचिकित्सक सुजैन वॉकर से पूछताछ की। सुशांत के निजी स्टाफ नीरज सिंह, केशव और उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से भी सीबीआई ने सवाल जवाब किए।
इस बीच रिया चक्रवर्ती और शौविक के नए चैट सामने आए, जिसमें ड्रग्स कनेक्शन को लेकर खुलासा हुआ है।
ये भी पढ़ें:
सुशांत जांच पर सुब्रमण्यम स्वामी: AIIMS रिपोर्ट से यह तय नहीं हो सकता कि यह हत्या थी या आत्महत्या!
सुशांत के पिता की सहमति के बिना एक्टर पर फिल्म-सीरियल बनाने पर होगी कार्रवाई: विकास सिंह
Exclusive: 'सुशांत ने कहा था घर में रहकर बोर हो गया हूं, साउथ इंडिया घूमना चाहता हूं'