1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: नवरात्रि के मौके पर एक्टर की बहन ने शेयर किया ये पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत केस: नवरात्रि के मौके पर एक्टर की बहन ने शेयर किया ये पोस्ट

 Updated : Oct 19, 2020 08:25 am IST

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं।

sushant singh rajput death probe live updates- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस  Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में न्याय की मांग जोर पकड़ रही है। एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। बता दें कि सुशांत मामले में अभी सीबीआई की जांच जारी है और एनसीबी भी एक्शन में है। 

सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने वकील विभोर आनंद को किया गिरफ्तार

सुशांत के बहनोई विशाल कीर्ति ने कहा- पीड़ित परिवार पर दोष लगाकर सच से ध्यान हटाने की कोशिश

Latest Bollywood News

sushant singh rajput death probe live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    एनसीबी मुंबई ने पोस्ट से भेजे 50 लाख रुपये के ड्रग्स किए जब्त

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), मुंबई ने पुणे जिले के लोनावाला पोस्ट ऑफिस में ड्रग्स से भरे पार्सल को जब्त किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यहां रविवार को इसकी जानकारी दी। पार्सल को दो दिन पहले कनाडा से भेजा गया था। जब एनसीबी ने इसे खोला तो इसमें से 1.03 किलोग्राम मारिजुआना बरामद हुआ और 74 ग्राम इसी मादक पदार्थ को नवी मुंबई के नेरूल में एक इमारत से बरामद किया गया।

    जांच के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत 50-55 लाख रुपये है। अधिकारी ने कहा कि इसे मुंबई और अहमदाबाद में बेचा जाना था।

    एनसीबी ने इस सिलसिले में अहमदाबाद के श्रीमय परेश शाह (26) और नवी मुंबई से ओंकार जयप्रकाश तुपे (28) को गिरफ्तार किया।

    आगे की जांच जारी है।

  • 7:02 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    नवरात्रि के मौके पर सुशांत की बहन ने शेयर किया पोस्ट

    नवरात्रि के मौके पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की जाती है। साधक को अपना ध्यान मूलाधार पर केंद्रित रखना चाहिए। यह उनके आध्यात्मिक अनुशासन का प्रारंभिक बिंदु है। इस दिन मंत्र जपना चाहिए: ओम शैलपुत्राय नमः।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन