1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: NCB ने मुंबई में चलाया तलाशी अभियान, कई लोगों को पकड़कर हो रही है पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: NCB ने मुंबई में चलाया तलाशी अभियान, कई लोगों को पकड़कर हो रही है पूछताछ

 Written By: PTI
 Published : Jan 10, 2021 11:51 am IST,  Updated : Jan 10, 2021 11:52 am IST

एनसीबी ड्रग्स मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों से भी पूछताछ कर चुकी है।

NCB conducting raids in mumbai - India TV Hindi
NCB ने मुंबई में चलाया तलाशी अभियान Image Source : INSTAGRAM: SUSHANTSINGHRAJPUT

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यूरो के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई लोगों को पकड़ा गया, जिनमें से कुछ से पूछताछ की जा रही है। 

सुशांत सिंह राजपूत की 'चंदा मामा दूर के' फिल्म को डायरेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, बोले- 'मेरी तरफ से होगी ट्रिब्यूट'

एनसीबी ने पूर्व में इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक और अभिनेता के कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। बाद में रिया और उसके भाई को जमानत मिल गई थी।

पिछले साल जून में सुशांत का शव बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में पाया गया था। इसके बाद फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ के कथित उपयोग को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन