1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने CBI को लिखा लेटर, AIIMS की जांच रिपोर्ट पर जताई आपत्ति

सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने CBI को लिखा लेटर, AIIMS की जांच रिपोर्ट पर जताई आपत्ति

 Published : Oct 07, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 01:19 pm IST

एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या करने की वजह से हुई है। यह हत्या नहीं है।

sushant case CBI- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस  Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को लेटर लिखा है। इसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा सीबीआई को सौंपी गई फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए और इसे दोषपूर्ण बताया।

विकास सिंह द्वारा सीबीआई को लिखे इस लेटर में लिखा है, "इस मामले को CBI द्वारा गठित किसी अन्य फोरेंसिक टीम को भेजा जाना चाहिए।"

सुशांत मामला: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, अभी जेल में ही रहेगा शौविक

एम्स ने मर्डर की थ्योरी को नकारा

बता दें कि एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या करने की वजह से हुई है। यह हत्या नहीं है। डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में एम्स फॉरेंसिक पैनल का गठन अगस्त में सीबीआई के अनुरोध पर किया गया था ताकि अभिनेता की मौत के संबंध में मेडिको-लीगल राय देने में सहायता मिल सके।

सीबीआई ने मानी सुसाइड की बात

सूत्रों की मानें तो एम्स के बाद अब सीबीआई ने भी माना है कि सुशांत ने सुसाइड किया था। उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। सीबीआई को अब तक रिया चक्रवर्ती के खिलाफ भी सबूत नहीं मिला है। सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने के सबूत नहीं हैं। दिवंगत अभिनेता के खातों का फॉरेंसिंक ऑडिट किया गया। 70 करोड़ में सिर्फ 55 लाख रिया पर खर्च किए गए। ज्यादातर पैसा ट्रैवल, स्पा और गिफ्ट पर खर्च हुए हैं। हालांकि, रिया के रोल पर सीबीआई की जांच अभी जारी है। 

सुशांत की मर्डर थ्योरी को CBI ने किया खारिज, एक्टर की बहन ने शेयर ये पोस्ट

रिया को मिली जमानत 

सुशांत मामले में ड्रग कनेक्शन को लेकर गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को एक लाख रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने यहां यह जानकारी दी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन