1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर के आगे कुछ यूं बैठे थे उनके पिता, वायरल हो रही तस्वीर कर देगी भावुक

सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर के आगे कुछ यूं बैठे थे उनके पिता, वायरल हो रही तस्वीर कर देगी भावुक

 Published : Jun 25, 2020 11:09 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 11:09 am IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके पटना स्थित घर पर परिवार ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था।

सुशांत की फोटो के पास...- India TV Hindi
सुशांत की फोटो के पास मायूस बैठे पिता Image Source : TWITTER: @S1RAJPUT4

सुशांत सिंह राजपूत की प्रार्थना सभा की एक फोटो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है, जिसमें उनके पिता केके सिंह अपने बेटे की तस्वीर के पास बैठे हैं। उनके चेहरे से बेटे को खोने का गम साफ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देखकर फैंस बहुत दुखी हैं और भगवान से एक्टर के घरवालों को इस बुरे समय में ताकत देने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

सुशांत की इस मुस्कुराती हुई फोटो पर माला चढ़ी हुई है। उनके पिता मायूस होकर अपने बेटे की तस्वीर के पास बैठे हुए हैं। इस तस्वीर को देख हर कोई भावुक है।

Watch: जब इमरान हाशमी ने सुशांत सिंह राजपूत को अर्जुन कपूर और वरुण धवन से बताया था बेहतर

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह महज 34 साल के थे। उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। 

सुशांत सिंह राजपूत की प्रार्थना सभा की तस्वीर
Image Source : SOCIAL MEDIAसुशांत सिंह राजपूत की प्रार्थना सभा की तस्वीर

 
सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने काई पो छे फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद वो पीके, छिछोरे, केदारनाथ, राब्ता, एमएस धोनी बायोपिक सहित कई मूवीज में नज़र आए।

उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' अभी रिलीज होना बाकी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन