1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के पहले वैक्स स्टेच्यू का हुआ अनावरण, फैन्स देख हुए आश्चर्यचकित

सुशांत सिंह राजपूत के पहले वैक्स स्टेच्यू का हुआ अनावरण, फैन्स देख हुए आश्चर्यचकित

 Published : Sep 18, 2020 07:39 am IST,  Updated : Sep 20, 2020 12:59 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने पश्चिम बंगाल के आसानसोल में उनका वैक्स स्टेच्यू बनाया है। इसे एक म्यूजियम में रखा जाएगा।

sushant singh rajput wax statue- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का पहला वैक्स स्टेच्यू Image Source : INSTAGRAM/BOLLYWOOD___FAMILY/MANTHARAJI

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। इस केस की जांच में एनसीबी, सीबीआई और ईडी तीनों एंजेंसियां लगी हुई हैं। सुशांत के फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें न्याय मिलने की मांग कर रहे हैं। साथ ही लंदन के मैडम तुसाद में सुशांत का वैक्स स्टेच्यू बनवाने की मांग भी की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन पिटीशन भी शुरु की है। इसी बीच सुशांत के एक फैन ने उनका वैक्स स्टेच्यू बनाया है।

सुशांत के फैन्स उन्हें अलद-अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कोई उनकी तस्वीर बना रहा है तो कोई उनके लिए गाना बना के ट्रिब्यूट दे रहा है। एक्टर के एक फैन ने तो कुछ खास ही कर दिया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कलाकार सुसांता रे ने सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टेच्यू बनाया है। इस स्टेच्यू को देखकर सुशांत के फैन्स आश्चर्यचकित हो गए हैं क्योंकि स्टेच्यू बिल्कुल असली लग रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 सितंबर को सुशांत के पहले वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया है। यह स्टेच्यू म्यूजियम में रखा जाएगा। ये म्यूजियम आम जनता के लिए खुला रहेगा।

सुशांत के वैक्स स्टेच्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर फैन्स आश्चर्यचकित के साथ इमोशनल भी हो रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीने से ज्यादा समय बीत गया है। इस केस की जांच जारी है। एनसीबी ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक को गिरफ्तार कर चुकी है। रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वह मुंबई के भायखला जेल में बंद हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन