1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' पर सेंसर बोर्ड की कैंची, अश्लील शब्दों पर ऐतराज

सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' पर सेंसर बोर्ड की कैंची, अश्लील शब्दों पर ऐतराज

 Published : Jun 07, 2017 10:26 am IST,  Updated : Jun 07, 2017 10:26 am IST

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म ‘राब्ता’ भी सेंसर बोर्ड की कैंची से नही बच पाई है। कहा जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग पर सेंसर बोर्ड को ऐतराज है। फिल्म में कुछ गालियां भी हैं, जिसे सेंसर बोर्ड ने अश्लील बताया हैं।

raabta- India TV Hindi
raabta Image Source : PTI

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म ‘राब्ता’ भी सेंसर बोर्ड की कैंची से नही बच पाई है। कहा जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग पर सेंसर बोर्ड को ऐतराज है। फिल्म में कुछ गालियां भी हैं, जिसे सेंसर बोर्ड ने अश्लील बताया हैं। सेंसर का कहना है कि लव स्टोरी में ऐसी गालियों की जरूरत नहीं है, अगर फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिलाना है तो गालियों को हटा दिया जाए। वर्ना फिल्म को A सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड को सुशांत और कृति के बीच फिल्माए किसिंग सीन से भी ऐतराज है।

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म इस शुक्रवार रिलीज होनी है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म कई विवादों में फंस चुकी है। पहले इस पर एस एस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ की कहानी चुराने का आरोप लगा, फिर पंजाबी सिंगर जे-स्टार ने फिल्म के गाने ‘मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड’ पर उनका गाना चोरी करने का आरोप लगाया था। विवाद के बाद गाना यूट्यूब से हटा लिया गया है। हालांकि टी-सीरीज का कहना है कि यह गाना उन्हीं का था जिसे जे-स्टार ने चुरा लिया था।

'द कपिल शर्मा शो' में सुशांत सिंह राजपूत ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के अलावा राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। राव इस फिल्म में 324 साल के बूढ़े के किरदार में नजर आएंगे। दिनेश विजान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘राब्ता’ 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन