1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के शो में सुशांत ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट

कपिल शर्मा के शो में सुशांत ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट

 Published : Jun 06, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 06:55 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में जा पहुंचे हैं।

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में जा पहुंचे हैं। इस शो में कपिल दर्शकों को गुदगुदाने के अलावा पर अक्सर उन पर अपनी आवाज का भी जादू चलाते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार कपिल के इस शो में सुशांत अपने गायन का कौशल दिखाते हुए नजर आए है।

‘राब्ता’ मे सुशांत अभिनेत्री कृति सेनन के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपिल के शो में कृति भी अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करती हुई नजर आईं। इस शो में दोनों ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में भी बताया और प्रशंसकों से काफई बातचीत की। बयान के मुताबिक, "अभिनेता ने कृति के साथ गाकर अपने प्रशंसकों का सपना पूरा किया।" 'द कपिल शर्मा शो' में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन प्रसारित होता है।

हाल ही में सुशांत और कृति की ‘राब्ता’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे पसंद भी किया जा रहा है। इस फिल्म में कृति और सुशांत पहली बार पर्दे पर साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। दिनेश विजान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पति से अलग होने के बाद किम शर्मा की हो गई ऐसी हालत, अब करना पड़ रहा है ये काम!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन