1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति से अलग होने के बाद किम शर्मा की हो गई ऐसी हालत, अब करना पड़ रहा है ये काम!

पति से अलग होने के बाद किम शर्मा की हो गई ऐसी हालत, अब करना पड़ रहा है ये काम!

 Published : Jun 06, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 01:46 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा पिछले काफी समय से पति अली पुंजानी से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पति से अलग होने के बाद उनके दिवालिया होने की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन अब जो खबर आई है उसने सभी को चौंका दिया है।

kim sharma- India TV Hindi
kim sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा पिछले काफी समय से अपनी शादी शुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले ही आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि किम अब अपने पति अली पुंजानी से अलग होकर मुंबई वापस आ गई हैं। खबरों के मुताबिक पति से अलग होने के बाद अब किम पाई-पाई के लिए मोहताज हो चुकी हैं और किसी काम की तलाश में हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले किम ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें गलत बताया था। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल कहा जा रहा है कि किम इन दिनों एक कंपनी के लिए फ्री में काम कर रही हैं। दरअसल उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेता जावेद जाफरी से हाथ मिलाया है।

वह उनकी कंपनी इंडियन डॉक्यूमेंट्री फाउंडेशन के प्रोग्राम 'गुड पिच इंडिया' के साथ जुड़ गई हैं। यह कंपनी देश-विदेशों में बनने वाली डॉक्यूमेंट्री के प्रमोशन और फंड की मदद करती है। खबरों के अनुसार किम इस कंपनी ने फरवरी से इस कंपनी के साथ काम करना शुरु किया था। गौरतलब है कि अभिनय जगत में खास सफलता हासिल न होने के बाद किम ने बिजनेसमैन अली पुंजानी संग शादी कर केन्या में जाकर अपना गृहस्थी बसा ली। लेकिन उनकी शादी लंबे वक्त तक चल पाई।

कहा जा रहा है कि किम के पति ने किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ ऐसी भी खबर आई थी कि फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट कर रही हैं। कुछ वक्त पहले ही इन दोनों को एक इवेंट शो के दौरान साथ देखा गया था। OMG! इस अभिनेता को लेकर मां करीना के घर पहुंचीं सारा

अगली स्लाइड में भी देखें तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन