1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

 Published : Jul 25, 2020 12:04 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 12:10 pm IST

ये मूवी 24 जुलाई को शाम 7.30 बजे डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

Dil bechara tamilrockers leak- India TV Hindi
'दिल बेचारा' रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है Image Source : INSTAGRAM: @BHUMIKA5957

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बावजूद ऑनलाइन लीक हो गई है। ये मूवी 24 जुलाई को शाम 7.30 बजे डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए इसे दर्शकों को मुफ्त में दिखाया जा रहा है। इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। 

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की फिल्म दिल बेचारा को तमिल रॉकर्स नाम की वेबसाइट ने एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक कर दिया है। 

यहां पढ़ें दिल बेचारा का मूवी रिव्यू

बता दें कि दिल बेचारा से संजना सांघी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। वहीं, मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। ये फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इसमें स्वास्तिका मुखर्जी, शाश्वत चटर्जी और साहिल वेद ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो दिल बेचारा पर आकर थम गई। उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोकप्रियता हासिल की और 'काई पो छे', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी मूवीज में शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया। 

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। उनके निधन ने सभी को झकझोर दिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 

ये भी पढ़ें: 

 
 
 
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन