1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत ने कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुप्पी' का किया प्रमोशन, शेयर किया पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत ने कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुप्पी' का किया प्रमोशन, शेयर किया पोस्ट

 Published : Feb 27, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 08:19 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत ने कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'लुका छुप्पी' का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है।

Sushant singh rajput- India TV Hindi
Sushant singh rajput Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT SINGH

इस हफ्ते सुशांत सिंह राजपूत(Sushant singh Rajput) और कृति सेनन(Kriti Sanon) दोनों की फिल्म रिलीज होने जा रही है। जहां एक 1 मार्च को कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुप्पी रिलीज हो रही है वहीं सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की फिल्म सोनचिड़िया भी रिलीज हो रही है। बॉलीवुड के लवबर्ड्स कहे जाने वाले सुशांत और कृति की फिल्म क्लैश होने वाली है। क्लैश होने के बावजूद सुशांत कृति की फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

सुशांत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कार्तिक और कृति की फिल्म लुका छुप्पी का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए सुशांत ने लिखा- और हमारे प्रिय मित्रो कि फिल्म, "लुक्का छुप्पी' भी रिलीज हो रही है 1 मार्च को। उनकी फिल्म एकदम सुपरहिट हो, ये दिल से कामना करते है।

सुशांत के यह पोस्ट शेयर करने के बाद कहा जा सकता है कि उनके और कृति के बीच खास रिश्ता है। आपको बता दें सुशांत और कृति साथ में फिल्म 'राबता' में नजर आ चुके हैं। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था।

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोनचिड़िया चंबल की गलियों में स्थित यह एक डकैट ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा, भूमि पेडनेकर हैं।

वहीं कृति सेनन की फिल्म लुका-छुप्पी की बात करें तो यह ग्वालियर की कहानी है। जिसमें कार्तिक आर्यन एक लोकल टीवी चैनल के स्टार रिपोर्टर का किरदार निभाते दिखेंगे और कृति उनकी प्रेमिका के रूप में दिखाई दे रही हैं।। लुका छुपी' फिल्म लिन-इन रिलेशनशिप को लेकर बनाई गई फिल्म है। इसमें विनय पाठक और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Total Dhamaal Box Office Collection: अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी

श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर आएगा 'शेड्स ऑफ साहो चैप्टर 2', फिल्म में दिखेगा एक्ट्रेस का एक्शन अवतार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन