1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी दी की वेडिंग एनिवर्सिरी पर 'तू चीज बड़ी है..' गाने पर जमकर थिरके थे सुशांत, परिवार के साथ दिखे बेहद खुश

रानी दी की वेडिंग एनिवर्सिरी पर 'तू चीज बड़ी है..' गाने पर जमकर थिरके थे सुशांत, परिवार के साथ दिखे बेहद खुश

 Published : Aug 31, 2020 09:45 am IST,  Updated : Aug 31, 2020 09:45 am IST

सुशांत की बहन श्वेता ने साल 2014 की कुछ फोटोज का कोलाज शेयर किया है।

sushant singh rajput rani di wedding anniversary - India TV Hindi
सुशांत की बहन ने शेयर की पुरानी यादें Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTI

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए जी-जान से जुटी हुई हैं। उन्होंने सुशांत को याद करते हुए कुछ पुरानी यादें ताजा की हैं। अपनी बहन रानी दी और जीजू की वेडिंग एनिवर्सिरी में सुशांत ने 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' गाने पर जमकर डांस किया था। इसके साथ श्वेता ने इमोशनल मैसेज भी लिखा है। 

सुशांत की बहन श्वेता ने साल 2014 की कुछ फोटोज का कोलाज शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि हमने रानी दी और जीजू की वेडिंग एनिवर्सिरी में 20 साल बाद 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' गाने पर खूब डांस किया था। #MissYouBhai #MyBrotherTheBest"

Watch: बच्चों की मदद करते समय सुशांत ने किया ऐसा काम, बहन बोल पड़ी- दिल का बहुत अच्छा था

इन तस्वीरों में सुशांत अपने परिवार के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सुशांत तब तक बॉलीवुड में एंट्री कर चुके थे। उनकी 'काई पो छे' रिलीज हो चुकी थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को जमकर सराहा गया था। 

इससे पहले श्वेता ने सुशांत का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बच्चों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि सुशांत दिल का बहुत अच्छा था। 

सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी गुहार लगाई जा रही है। श्वेता ने लंदन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गाड़ियों पर सुशांत की तस्वीरें लगाकर इंसाफ मांगा जा रहा है। 

गौरतलब है कि सुशांत मामले की जांच तीन एजेंसियां कर रही हैं। सीबीआई रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रही है। इस केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स विभाग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच पड़ताल कर रहा है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन