1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सोन चिरैया’ के डायरेक्टर ने सिखाया सुशांत सिंह राजपूत को अच्छी एक्टिंग करना

‘सोन चिरैया’ के डायरेक्टर ने सिखाया सुशांत सिंह राजपूत को अच्छी एक्टिंग करना

 Published : Apr 04, 2018 04:39 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 04:40 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। इन दिनों फिल्मकार अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सोन चिरैया' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। सुशांत का कहना है कि अभिषेक ने उन्हें और बेहतर अभिनय करना सिखाया। सुशांत ने ट्वीट किया, हालांकि मैं वह करने की कोशिश कर रहा था, जिसके लिए मुझे रखा गया है।

Sushant Singh- India TV Hindi
Sushant Singh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। इन दिनों फिल्मकार अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सोन चिरैया' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। सुशांत का कहना है कि अभिषेक ने उन्हें और बेहतर अभिनय करना सिखाया। सुशांत ने ट्वीट किया, "हालांकि मैं वह करने की कोशिश कर रहा था, जिसके लिए मुझे रखा गया है, लेकिन साथ ही आपने मुझे सिखाया कि मैं इसे और बेहतर ढंग से कैसे करूं और अब मुझे यह अहसास हो रहा है और इस अहसास के साथ मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट है। अभिषेक चौबे मैं आपका आभारी हूं। धन्यवाद। 'सोन चिरैया' के लिए चीयर्स।"

गौरतलब है कि अभिशेक चौबे इससे पहले 'उड़ता पंजाब', 'डेढ़ इश्किया' और 'इश्किया' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। बता दें कि 'सोन चिरैया' वर्ष 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी है और यह चंबल के डाकुओं के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पहली बार है जब इस फिल्म के जरिए सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है।

हालांकि अब तक इस फिल्म की रिलीज को लेकर अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि इसके अलावा सुशांत को आगामी फिल्म ‘केदारनाथ’ में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी दिखाई देने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन