1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शेखर कपूर ने मुंबई पुलिस को ई-मेल से भेजा बयान

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शेखर कपूर ने मुंबई पुलिस को ई-मेल से भेजा बयान

 Written By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Jul 09, 2020 11:08 am IST,  Updated : Jul 09, 2020 11:08 am IST

हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक शेखर कपूर ने सुशांत सिंह आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस को ई-मेल के जरिए अपना बयान भेजा है।

सुशांत के खुदकुशी मामले में शेखर कपूर ने मुंबई पुलिस को ई-मेल से भेजा बयान- India TV Hindi
सुशांत के खुदकुशी मामले में शेखर कपूर ने मुंबई पुलिस को ई-मेल से भेजा बयान Image Source : INSTAGRAM: @SUSHANTSINGHRAJPUT4747

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेज हो गई है। हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक शेखर कपूर ने सुशांत सिंह आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस को ई-मेल के जरिए अपना बयान भेजा है। बता दें कि हाल ही में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से पुलिस ने पूछताछ की थी। इनसे पहले रिया चक्रवर्ती, संदीप सिंह और संजना सांघी सहित कई लोगों का बयान दर्ज किया जा चुका है। 

पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस सुशांत के मामले में अहम कड़ी शेखर कपूर से पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन शेखर इस वक्त उत्तराखंड में मौजूद हैं। इसलिए उन्होंने सवालों का जवाब फिलहाल ईमेल के जरिए ही दिया है।

दिल बेचारा टाइटल ट्रैक: सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का आखिरी गाना फराह खान ने किया कोरियोग्राफ

हालांकि मुंबई पुलिस ने फिजिकली प्रेजेंट रहकर भी बयान देने को कहा है। मगर अभी यह तय नहीं है कि वह कब मुंबई पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन के बाद मुंबई पुलिस लगातार उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन