1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत को 'केदारनाथ' की राइटर ने किया याद, लिखा- 100 पेज की स्क्रिप्ट को बना दिया था 300 पेजों का नोवेल

सुशांत सिंह राजपूत को 'केदारनाथ' की राइटर ने किया याद, लिखा- 100 पेज की स्क्रिप्ट को बना दिया था 300 पेजों का नोवेल

 Published : Jun 20, 2020 04:04 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 04:15 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशुांत सिंह राजपूत के निधन पर केदारनाथ की राइटर कनिका ढिल्लों ने शोक जताया है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT_ALIVE

सुशांत सिंह राजपूत का अचानक ने इस दुनिया से चले जाने  से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगता है। जिन सेलेब्स ने सुशांत के साथ काम किया है वह उनके साथ बिताए समय को याद कर रहे हैं। केदारनाथ की राइटर कनिका ढिल्लों ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म के सेट से सुशांत की तस्वीर भी शेयर की है।

कनिका ने लिखा- मैंने  नोटिस किया कि मेरी 100 पेज की स्क्रिप्ट को उन्होंने 300 पेज के नोवेल में बदल दिया। जब सुशांत ने इसे पकड़ा हुआ था। मैंने उनसे पूछा तुमने क्या किया? सीन्स एड किए हैं? वह हंसा और कहा- मैंने अपने नोट्स बनाकर इसमें अटैच कर दिए हैं। मैं रोज सीन्स पढ़ता हूं और एक नया सीन मिल जाता है और मैं उसे पेज पर एड कर देता हूं। मैंने आजतक ऐसी डेडिकेशन या मैथड अपनाते हुए किसी को नहीं देखा था। हर एक्टर का अपना काम करने का तरीका होता है लेकिन सुशांत में हार्डवर्क का अलग फोकस था। मुझे अपनी स्क्रिप्ट के हर शब्द के बहुत अच्छी तरह से वाकिफ होने का एहसास हुआ क्योंकि मुझे पता था सुसांत इसे बार बार पढ़ रहे होंगे और इस पर काम कर रहे होंगे।

भूमि पेडनेकर ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, लिखा- मुझे पता है आप दुनिया को अपने लिए दुखी देख सकते हो

उन्होंने आगे लिखा-  वह सुशांत को उनके मंसूर के किरदार की तरह या रखेंगी। मंसूर तुम हम बहुत जल्दी छोड़कर चले गए। अधूरी लव स्टोरी के साथ। जो तुम्हारे दिमाग में पूरी हो चुकी थी। तुम बहुत याद आओगे।

केदारनाथ में सुशांत के साथ सारा अली खान अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं। यह सारा की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था।

अंकिता लोखंडे ने अपने घर से कभी नहीं हटाई सुशांत की नेमप्लेट, संदीप सिंह ने दर्द भरा पोस्ट किया शेयर

आपको बता दें सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां श्रद्धा कपूर, राजकुमार वार, कृति सेनन सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।

जब होली के रंगों में सराबोर सुशांत सिंह राजपूत ने जैकलीन फर्नांडिस संग किया था डांस, देखें थ्रोबैक वीडियो

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन