1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन की बेटी रेने का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ, एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

सुष्मिता सेन की बेटी रेने का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ, एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

 Published : Dec 15, 2020 11:42 am IST,  Updated : Dec 15, 2020 11:42 am IST

सुष्मिता सेन की बेटी रेने का इंस्टा अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। इसके बाद सुष्मिता ने एक पोस्ट लिखकर अपनी बात कही है। 

रेने सेन- India TV Hindi
रेने सेन Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITASEN47

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टा प्रोफाइल पर इसकी जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया है। सुष्मिता ने लिखा है कि उनकी बेटी रेने का आधिकारिक इंस्टा अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और रेने जल्द ही नया अकाउंट बनाएंगी। 

VIDEO: पुनीत जे पाठक और निधि मुनि सिंह का अंगूठी ढूंढने वाली रस्म का वीडियो वायरल, देखिए कौन जीता

सुष्मिता ने रेने के हैक्ड इंस्टा अकाउंट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है - प्लीज नोट, मेरी बेटी रेने का का इंस्टा अकाउंट कुछ पागलों ने हैक कर लिया है। उन्हें अब तक समझ नहीं आया है कि रेने खुशी से नई शुरूआत करेगी। मुझे उन बेवकूफों के लिए बुरा लग रहा है। आईलवयूगाइस।

खबरों मे आ गई जाह्नवी कपूर की येलो मिनी ड्रेस, इसकी कीमत भी हैरान कर डालेगी

21 साल की हो चुकीं रेने ने हाल ही में शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाजी के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू किया है और रेने की एक्टिंग देखकर सुष्मिता खूब उत्साहित हैं। रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं। 

सुष्मिता के कामकाज की बात करें तो उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज आर्या में कमबैक किया था। ये सीरीज डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। सुष्मिता ने लॉकडाउन में अपने परिवार और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पैंड किया। उस दौरान उन्होंने योगा और हैप्पी लाइफ के कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया।  

आश्रम 2 : संतों की गलत छवि दिखाने के आरोप में बॉबी देओल और प्रकाश झा को नोटिस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन