1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में वापसी करने से पहले सुष्मिता सेन ने रखी ये शर्त

बॉलीवुड में वापसी करने से पहले सुष्मिता सेन ने रखी ये शर्त

 Published : Jan 28, 2018 07:41 am IST,  Updated : Jan 28, 2018 07:41 am IST

साल 2010 में फिल्म 'नो प्रोब्लम' में नजर आईं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का कहना है कि वह पिछले डेढ़ साल से अच्छी पटकथा की तलाश में हैं। सुष्मिता अपनी छोटी बेटी अलीशा के साथ शुक्रवार को बच्चों के रूबल नागी कला फाउंडेशन के गणतंत्र दिवस समारोह में

sushmita sen- India TV Hindi
sushmita sen

नई दिल्ली: साल 2010 में फिल्म 'नो प्रोब्लम' में नजर आईं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का कहना है कि वह पिछले डेढ़ साल से अच्छी पटकथा की तलाश में हैं। सुष्मिता अपनी छोटी बेटी अलीशा के साथ शुक्रवार को बच्चों के रूबल नागी कला फाउंडेशन के गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित हुईं। यह पूछने पर कि वह सिने जगत में वापसी कब कर रही हैं, उन्होंने कहा, मैं पिछले डेढ़ साल से पटकथाएं देख रही हूं।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं अपनी जिंदगी के छह महीने एक फिल्म को देने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं तैयार हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे अनुरूप एक अच्छी पटकथा भी तैयार है। वर्ष 1994 की मिस यूनिवर्स ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा स्टार बनना नहीं थी बल्कि वह लोगों से जुड़े रहना चाहती थीं।

उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं लोगों से जुड़े रहने का रास्ता निकाल ही लेती हूं। मेरी महत्वाकांक्षा एक फिल्म स्टार बनना नहीं बल्कि लोगों के दिलों से जुड़ना है। उन्होंने कहा, मैं आभारी हूं कि भगवान ने मुझे अभिनेत्री बनने का मौका दिया। हालांकि उन्होंने बीच में बंगाली फिल्म की थी, लेकिन बॉलीवुड में अभी भी उनका इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन