1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन इस टेलिविजन एक्ट्रेस से करने जा रहे हैं शादी, जाने कौन है वो

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन इस टेलिविजन एक्ट्रेस से करने जा रहे हैं शादी, जाने कौन है वो

 Published : May 04, 2019 11:04 pm IST,  Updated : May 04, 2019 11:04 pm IST

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राजीव सेन की शादी की जानकारी सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Sushmita sen- India TV Hindi
Sushmita sen Image Source : INSTAGRAM

सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राजीव सेन  (Rajeev Sen) की शादी की जानकारी सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। आपको बता दें राजीव सेन एक इंडियन मॉडल हैं। राजीव सेन टेलिविजन एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) से शादी करने जा रहे हैं। चारु कई टेलिविजन सीरियल में छोटे रोल करती नजर आ चुकी हैं। वह ये रिश्ता क्या कहलाता, संगिनी जैसे कई सीरियल में काम कर चुकी हैं।

सुष्मिता सेन ने अपने भाई और चारु के साथ फोटो शेयर करते हुए शादी के बारे में बताया। सुष्मिता सेन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- #CircleOfLove #Family आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।

सुष्मिता सेन ने एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा- उन्होंने कहा- हां। राजा भाईया आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। राजीव सेन इस एंजेल को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक हो चारु। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।

हालांकि अभी तक शादी की तारीख नहीं बताई गई है।

सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दोनों साथ में डांस, एक्सरसाइज करते हैं साथ ही घूमने भी साथ में जाते हैं।

Also Read:

टाइगर श्रॉफ कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज कुंद्रा को ट्रेन, शेयर किया वीडियो

'सड़क 2' मेरे लिए नई शुरुआत नहीं है- महेश भट्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन