1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने खुल्लेआम किसे कह डाला, "मैं सिर्फ तुम्हारी हूं"

सुष्मिता सेन ने खुल्लेआम किसे कह डाला, "मैं सिर्फ तुम्हारी हूं"

 Published : Mar 23, 2018 05:02 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 05:02 pm IST

सुष्मिता सेन पिछले काफी वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, हालांकि अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है फिर भी बात शादी...

Sushmita Sen- India TV Hindi
Sushmita Sen

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन पिछले काफी वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, हालांकि अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है फिर भी बात शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन हाल ही में सुष ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है, जो इस बात की ओर इशारा करता हैं वह सिंगल नहीं हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिस पर लिखा दिख रहा है, "मैं अपने दूसरे हाफ को नहीं ढूंढ रही हूं, क्योंकि मैं हाफ नही हूं।"

इसके बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं सिर्फ तुम्हारी हूं।" अब उनके इस ट्वीट को देखकर तो यही लगता है कि सुष की जिंदगी में भी कोई खास शख्स आ चुका है। हालांकि उन्होंने कभी मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की है। गौरतलब है कि सुष्मिता पिछले कुछ वक्त से रितिक भसीन के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। हालांकि बाद में इन्हें सिर्फ अफवाह कहा जाने लगा।

गौरतलब है कि सुष्मिता का नाम जाने माने प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम और संजय नारंग जैसी हस्तियों के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन उन्होंने कभी किसी भी रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन