1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! कंगना रनौत ने जन्मदिन के मौके पर खुद को गिफ्ट किया ये ‘प्लैनेट’

OMG! कंगना रनौत ने जन्मदिन के मौके पर खुद को गिफ्ट किया ये ‘प्लैनेट’

 Published : Mar 23, 2018 04:00 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 04:00 pm IST

कंगना रनौत आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर दुनियाभर से फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं। हालांकि सभी जानना चाहते हैं कि कंगना अपने इस दिन को किस तरह से सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन इन दिन पर अब उन्होंने खुद को एक खास तोहफा...

Kangana- India TV Hindi
Kangana

नई दिल्ली: बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वालीं मशहूर अदाकारा कंगना रनौत आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर दुनियाभर से फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं। हालांकि सभी जानना चाहते हैं कि कंगना अपने इस दिन को किस तरह से सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन बता दें कि जहां एक ओर हर तरफ से कंगना को बर्थ डे गिफ्ट मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने भी खुद को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल अपने जन्मदिन के मौके पर इस बार वह कुछ अलग ही कर रही हैं। बता दें कि कंगना ने हाल ही में 31 पौधे लगाए हैं।

दरअसल उन्होंने यह पौधे अपने होमटाउन मनाली में लगाए हैं। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को उनकी बहन रंगोली ने पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपने जन्मदिन के मौके पर हमारी क्वीन ने खुद को एक ग्रीन प्लैनेट गिफ्ट किया है। दुआ है कि आप लंबी और खूबसूरत जिंदगी बिताएं।" हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कंगना ने मनाली में 10 करोड़ रुपए का एक घर भी खरीदा है। वहीं इसे अपनी इच्छा से बनाने के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए और भी लगाए।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि कंगना अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ ही बिताना चाहती थीं, जिसके लिए फिलहाल वह मनाली गई हैं। गौरतलब है कि कंगना को जल्द ही आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका' में देखा जाने वाला है। फिल्म में वह झांसी की रानी का किरदार निबाती हुई दिखाई देंगी। उनकी यह फिल्म 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन