1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेरे बेटे मुझे प्रेरणा देते हैं : सुजैन खान

मेरे बेटे मुझे प्रेरणा देते हैं : सुजैन खान

 Published : Mar 11, 2019 10:02 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 10:03 pm IST

सुजैन के उनके पूर्व पति ऋतिक रोशन से दो बेटे रिधान और रेहान हैं।

सुजैन खान- India TV Hindi
सुजैन खान Image Source : INSATGRAM

नई दिल्ली: इंटीरियर डिजाइनर और उद्यमी सुजैन खान ने कहा कि उनकी मां और बहनें उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं लेकिन वह अपने बच्चों से प्रेरणा लेती हैं। सुजैन के उनके पूर्व पति ऋतिक रोशन से दो बेटे रिधान और रेहान हैं। इन्होंने वर्ष 2000 में शादी की थी और 2014 में इनके बीच तलाक हो गया। 

सुजौन ने ईमेल पर आईएएनएस को बताया, "मेरी मां (जरीन) और बहनें (फराह खान अली, सिमोन अरोड़ा) मेरी जिंदगी और करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यही नहीं मेरे बेटे भी मुझे प्रेरणा देते हैं।"

आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को कैसे संतुलित करती हैं? इस पर सुजैन ने कहा, "काम और घर के बीच एक बारीक रेखा खींचने की मैं पुरजोर वकालत करती हूं। केवल इस संतुलन को बनाकर ही आप काम के लिए प्रेरित रह सकते हैं और घर पर शांति बना सकते हैं।" 

अपने करियर पर बात करते हुए सुजैन ने कहा, "मेरा करियर जिस तरह आगे बढ़ा है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन