1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुयश राय सीरियल के लिए कुर्बान की अपनी यह फेवरिट चीज

सुयश राय सीरियल के लिए कुर्बान की अपनी यह फेवरिट चीज

 Published : Dec 18, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 07:04 pm IST

टीवी अभिनेता सुयश राय ने टीवी सीरियल के लिए अपनी दाढ़ी कुर्बान कर है।

suyash rai bollywood entertainment - India TV Hindi
suyash rai bollywood entertainment

मुंबई: टीवी अभिनेता सुयश राय ने टीवी सीरियल के लिए अपनी दाढ़ी कुर्बान कर है। सुयश ने टीवी शो 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' में अपने किरदार अभय के लिए अपनी दाढ़ी कटवा ली। सुयश ने एक बयान में कहा, "जब मुझे अभय का किरदार निभाने का ऑफर मिला, मैं इस बात को लेकर उत्साहित था कि मैं कैसा दिखूंगा। लेकिन जब मुझे अपनी दाढ़ी कटवाने के बारे में सूचना दी गई, तब मुझे बड़ा धक्का लगा।"

सुयश ने कहा कि वह अपनी पत्नी किश्वर मर्चेट की सलाह के बाद आखिरकार अपनी दाढ़ी की कटवाने के लिए तैयार हुए। उन्होंने कहा, "लेकिन किश्वर की जिद पर मैं इसके लिए राजी हुआ। जैसे कहते हैं कि 'नो गेन विदआउट पेन', इसलिए इसे मैंने इसे कटवा दिया, क्योंकि यह महत्वपूर्ण था। मैं अपनी घनी दाढ़ी को याद कर रहा हूं, लेकिन मैं अपने नए लुक को लेकर उतना ही उत्साहित हूं।"

'रिश्ता लिखेंगे हम नया' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इसमें तेजस्वी प्रकाश और रोहित सुचांती भी भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन