1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब टॉपलेस मॉडल को योगा सिखाते नजर आए स्वामी ओम

अब टॉपलेस मॉडल को योगा सिखाते नजर आए स्वामी ओम

 Published : May 12, 2017 02:09 pm IST,  Updated : May 12, 2017 02:09 pm IST

'बिग बॉस 10' के कन्टेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके स्वामी ओम पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बिकिनी गर्ल के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे थे। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया...

swami om- India TV Hindi
swami om

नई दिल्ली: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' के कन्टेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके स्वामी ओम पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बिकिनी गर्ल के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे थे। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें योग करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो में स्वामी ओम बिल्कुल उसी लुक में दिखाई दे रहे हैं जैसे वह 'बिग बॉस' में रहते थे।  इसमें वह लोगों को योग करने की सलाब देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उनका यह वीडियो इसलिए सुर्खियों में हैं क्योंकि इसमें एक बार फिर ढ़ोगी रूप नजर आ रहे है। दरअसल इस वीडियो में उनके साथ एक अर्धनग्न मॉडल भी नजर आ रही है।

इस वीडियो में स्वामी ओम कहते हुए दिख रहे हैं कि जितने भी मेरे विदेशी फॉलोअर्स हैं वह भी मेरे इस योग के तरीके को फॉले करते हैं। हालांकि इसकी शुरुआत में वह ब्रा का महीलाओं के लिए महत्व को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए परमात्मा से आत्मा का मिलन करवाए। इस पूरे वीडियो के दौरान उनके पास बैठी मॉडल अर्धनग्न अवस्था में ही दिख रही है। हालांकि इस यह बात वीडियो के अंत तक नहीं समझ आई है कि वह अर्धनग्न होकर ही क्यों योग कर रही है।

इस वीडियो के कारण स्वामी ओम को एक बार फिर ट्रोल किया जाना शुरु हो गया है। इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी गुस्से में हैं। वहीं इसे स्वामी ओम का पब्लिसिटी स्टंट भी कहा जा रहा है। ‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान प्रभास के साथ हुआ कुछ दिलचस्प, रजामौली का बड़ा खुलासा

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन