मुंबई: स्वरा भास्कर के अभिनय से सजी फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' आज सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। यह फिल्म को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की। अखिलेश ने ट्विटर पर यह खबर शेयर की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आगरा में फिल्माई गई 'निल बटे सन्नाटा' की कहानी दिल छू लेने वाली है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश में कर मुक्त है।" इससे उत्साहित स्वरा ने साझा किया कि उम्मीद है कि यह खबर फिल्म देखने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी।
इसे भी पढ़े:- शादी से पहले सेक्स पर स्वरा ने खोले अपने दिल के राज
अभिनेत्री ने कहा, "मैं इस खबर के लिए बहुत आभारी और उत्साहित हूं कि राज्य सरकार ने फिल्म को कर मुक्त योग्य पाया, मुझे उम्मीद है कि अब बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने के लिए प्रेरित होंगे।"

आनंद एल राय और अजय राय द्वारा निर्मित फिल्म में स्वरा भास्कर के अलावा रत्ना पाठक, पंकज त्रिपाठी और रिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तमिल रीमेक 'अम्मा कणक्कु' पर बनाई गई है।
फिल्म की कहानी एक मां और बेटी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कि किस तरह से एक मां अपनी बेटी को पढ़ाने और उसका भविष्य उज्जवल बनाने के लिए दिन रात मेहनत करती है। दूसरी तरफ उसकी बेटी की पढ़ाई में बिल्कुल भी रुचि नहीं है। फिल्म में स्वरा भास्कर एक बच्ची की मां के किरदार में नजर आ रही हैं। हालांकि पहले वह इस भूमिका को करने में थोड़ी हिचकिचा रही थीं लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए हांमी भर दी।