1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मों में पा लिया ऊंचा मुकाम, पर शादी से इस स्वरा को है इन्कार

फिल्मों में पा लिया ऊंचा मुकाम, पर शादी से इस स्वरा को है इन्कार

 Published : May 13, 2016 08:18 pm IST,  Updated : May 13, 2016 08:18 pm IST

स्वरा भास्कर की पिछले दिनों आई सभी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। लेकिन ऐसे में ही उनकी शादी की खबरें मीडिया में आने लगीं।

swara- India TV Hindi
swara

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी फिल्मों के चलते काफी लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। स्वरा की पिछले दिनों आई सभी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। लेकिन ऐसे में ही उनकी शादी की खबरें मीडिया में आने लगीं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा था कि स्वरा अब जल्द ही लेखक हिमांशु शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लेकिन अब स्वरा ने उन सभी अफवाहों का खंडन कर दिया है, जिनके अनुसार कहा जा रहा था कि, वह पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा से शादी करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। खुश हैं और एक-दूसरे के प्रति समर्पित हैं, लेकिन फिलहाल अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं। ऐसी खबरें थीं कि स्वरा इस साल के आखिरी में 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' के पटकथा लेखक हिमांशु के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी।

इसे भी पढ़े:- स्वरा की 'निल बटे सन्नाटा' उत्तर प्रदेश में हुई कर मुक्त

स्वरा ने अटकलों पर विराम लगाते हुए आईएएनएस को बताया, "खबरें बिल्कुल गलत हैं। फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है। हम दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं।"

उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में और खुलकर कहा, "हां, हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हम खुश हैं और एक-दूसरे के प्रति समर्पित हैं। अब आप जानते हैं कि हिमांशु मेरे पसंदीदा संवाद लेखक क्यों हैं।"

स्वरा भास्कर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' में मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई हैं। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों दोनों से ही काफी सराहना हासिल हुई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन