मुंबई: बालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में ‘बुद्धिमान’ दिखने’ की वजह से एक निर्देशक ने उन्हें काम देने से इनकार कर दिया था।
भास्कर ने जियो मामी मुंबई फिल्म उत्सव के इतर पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मेरे ख्याल से सिनेमा जगत में आने वाले हर किसी शख्स को अपने लुक की वजह से किसी न किसी तरह की अस्वीकृति का सामना करना पड़ा है। अन्यथा लोग अपने मेकअप पर इतना पैसा खर्च नहीं करते हैं।’’
Related Stories
उन्होंने कहा, ‘‘ यह सब व्यक्ति की मानसिकता को दर्शाता है। जब मैं मुंबई आई थी तो पहली मुलाकात में एक निर्देशक ने मुझे यह कहते हुए काम देने से इनकार कर दिया कि आप बहुत बुद्धिमान दिखती हैं। मैं अब तक इसका मतलब समझ नहीं पाई हूं।’’
उन्होंने कहा कि यह सबसे बेहतर है कि ऐसी चीजों को नजरअंदाज किया जाए और काम पर ध्यान दिया जाए। इस फिल्म उत्सव में भास्कर की फिल्म ‘शेम’ का प्रदर्शन हुआ है। यह फिल्म अनुशा बोस ने निर्देशित की है।