1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टिंग के बाद अब प्रोडक्शन में स्वरा भास्कर ने रखा कदम

एक्टिंग के बाद अब प्रोडक्शन में स्वरा भास्कर ने रखा कदम

 Published : Jan 25, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 04:49 pm IST

स्वरा भास्कर अब अपना हाथ प्रोडक्शन हाउस में आजमाने जा रही हैं। उन्होंने अपने भाई के साथ एक प्रोडक्शन हाउस शुरु किया है।

Swara Bhaskar- India TV Hindi
Swara Bhaskar Image Source : INSTAGRAM/SWARA BHASKAR

स्वरा भास्कर(Swara Bhaskar) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। उनके बयान या टिप्पणी उनको विवादों से घेर लेते हैं। स्वरा अपनी एक्टिंग से तो सभी को इंप्रेस करती ही हैं मगर अब एक्टिंग के बाद वह प्रोडक्शन में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने अपने भाई ईशान के साथ एक प्रोडक्शन हाइस शुरु किया है।

स्वरा भास्कर ने अपने भाई ईशान के साथ प्रोडक्शन हाउस 'कहानीवाले' शुरू किया है। उनका लक्ष्य मनोरंजक और तथ्यपरक सिनेमा को बनाना और इनका समर्थन करना है। स्वरा ने एक बयान में कहा, "कहानीवाले' का विचार पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। इसका उद्देश्य अच्छी स्क्रिप्ट और फिल्म निमार्ताओं का समर्थन करना है जिनके पास नई और मजबूत कहानियां हैं लेकिन जिन्हें दिखाने के लिए उन्हें सही मंच नहीं मिलता है।" 

ईशान ने कहा, "दिल्ली में हमारे घर पर अमृता शेरगिल की एक मशहूर पेंटिंग 'प्राचीन कथाकार' थी जो स्वरा और मेरे लिए एक प्रेरणा का काम करती थी। पेंटिंग का मुख्य विचार उन कहानियों को बताना है जो सम्मोहक, ताजा और बाकियों से बहुत अलग हैं। स्वरा और मैं, दोनों प्रभाव डालने वाली सामाग्री बनाने की समान सोच रखते हैं। इसलिए जब 'कहानीवाले' को बनाने का अवसर हमारे सामने आया, तो यह हमारे दृष्टिकोण पर पूरी तरह फिट बैठा।"

स्वरा और ईशान जिन फिल्मों पर काम कर रहे हैं, उनकी घोषणा जल्द की जाएगी। स्वरा भास्कर की आखिरी फिल्म वीरे दी वेडिंग थी। जिसमें वह सोनम कपूर और करीना कपूर के साथ नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

26 जनवरी को परफॉर्म करेंगी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

सलमान खान की 'भारत' का टीजर रिलीज, मर्चेंट नेवी ऑफिसर से लेकर रेट्रो लुक में आएं हैं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन