1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं स्वरा भास्कर

सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं स्वरा भास्कर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2017 01:05 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 01:05 pm IST

अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन स्वरा अपना अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं।

swara- India TV Hindi
swara Image Source : PTI

मुंबई: सोशल मीडिया पर सितारों का अपने फैंस से जुड़ने का अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां सितारे सीधे अपने फैंस तक मैसेज पहुंचाते हैं। लेकिन कई बार यही सोशल मीडिया कुछ सितारों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर देता है. बॉलीवुड के तमाम कलाकार कई बार ट्विटर ट्रोल के शिकार बन जाते हैं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन स्वरा अपना अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं। स्वरा का कहना है, 'सोशल मीडिया पर मुझे हर दिन गालियां मिलती हैं और तीन बार मारने की धमकी भी मिल चुकी है। वो कहती हैं कि मेरे साथ ज्यादा गंभीर नहीं हुआ है, लेकिन 'मोना डार्लिग' देखने के बाद, मैं अपना अकाउंट डिलीट करना चाहती हूं।

स्वरा की अगली फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' रिलीज होने वाली है, फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन