1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection Day 3: ऋतिक रौशन और टाइगर श्राफ की War हुई 'सौ करोड़ी' Sye Raa Narsimha Reddy पहुंची 60 करोड़ के पार

Box Office Collection Day 3: ऋतिक रौशन और टाइगर श्राफ की War हुई 'सौ करोड़ी' Sye Raa Narsimha Reddy पहुंची 60 करोड़ के पार

 Published : Oct 05, 2019 12:32 pm IST,  Updated : Oct 05, 2019 06:31 pm IST

ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की फिल्म WAR की कमाई 100 करोड़ पार कर चुकी है। वहीं साये रा नरसिम्हा की कमाई भी बेहतर हुई है।

War- Sye Raa Narsimha Reddy- India TV Hindi
War- Sye Raa Narsimha Reddy Image Source :

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' और ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सभी सिनेमाघरों में रिलीज की गई। दोनों फिल्म की ओपनिंग भी काफी अच्छी रही साथ ही दोनों फिल्में तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देते हुए नजर आ रही है।

बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ने सभी भाषाओं में अभी तक कुल कमाई 65 करोड़ के पास पहुंच चुकी है । वहीं ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' की कुल कमाई 95 करोड़ पार कर गई है। फिल्म निर्माताओं और ऋतिक-टाइगर की जोड़ी के लिए ये बड़ी खबर है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. फिल्म 'वॉर' ने तीसरे दिन यानी शुक्रवार को करीब 21 से 23 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली है।

बता दें कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' रिलीज के तीसरे दिन में ही सौ करोड़ पार चुकी है। इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म वीकेंड तक 150 करोड़ तक कमाई कर लेगी। आपको बता दें कि फिल्म 'वॉर' ने गुजरात राज्य में सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म में दिखाए गए एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं साथ ही ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने अच्छी कमाई करने के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स के दिलों को जीतने में भी कामयाब हुई है। बता दें कि फिल्म को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 13 Day 6 Highlights: बिग बॉस में आज लड़कियां करेंगी लड़कों को नॉमिनेट

रश्मि देसाई को शेफाली बग्गा ने किया था बॉडी शेम, भड़की जरीन खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन