1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने 100 फिल्में कंप्लीट होने पर कही ये खास बात

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने 100 फिल्में कंप्लीट होने पर कही ये खास बात

 Published : Nov 19, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 02:36 pm IST

'तानाजी' को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Ajay Devgn- India TV Hindi
'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन 

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी समेत कई हस्तियां नज़र आईं। इस मौके पर अजय से फिल्मों में शतक लगाने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शानदार जवाब दिया।

अजय देवगन ने कहा कि बाकी की फिल्मों की तरह के 100वीं फिल्म भी है। जितनी मेहनत पहली या 99 पर की, वही इसमें और 101 में करनी पड़ेगी। ये सुनकर सभी लोग तालियां बजाने लगें।

Tanhaji Trailer Launch
'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन और सैफ अली खान

Tanhaji Trailer Launch
'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन और सैफ अली खान

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि अजय देवगन को फिल्म जगत में 100 फिल्में पूरी करने पर कई हस्तियों ने बधाई दी। 'तानाजी' उनकी 100वीं फिल्म है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में 30 साल का सफर भी पूरा कर लिया है। 

Tanhaji Trailer Launch
'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन और सैफ अली खान

Tanhaji Trailer Launch
'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर सैफ अली खान

'तानाजी' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय इतिहास के विस्मृत योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के अगुवा तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है।

Tanhaji Trailer Launch
'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर रोहित शेट्टी और अजय देवगन

इस फिल्म में अजय के अलावा काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर सहित कई उम्दा कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। अजय और काजोल लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन