1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू आजकल कर रही हैं डबल एक्सरसाइज

तापसी पन्नू आजकल कर रही हैं डबल एक्सरसाइज

 Published : Jun 07, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 01:39 pm IST

तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी एक सेल्फी साझा की है, जो वर्कआउट करने के बाद ली गई है।

TAAPSEE PANNU- India TV Hindi
तापसी पन्नू आजकल कर रही हैं डबल एक्सरसाइज Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: लॉकडाउन के इस समय में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू खुद को फिट रखने की कोशिश में अधिक से अधिक वर्कआउट कर रही हैं। तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी एक सेल्फी साझा की है, जो वर्कआउट करने के बाद ली गई है। तस्वीर में उन्हें लाइम ग्रीन टी-शर्ट और हेयर बैंड में देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "क्वॉरंटाइन में डबल वर्कआउट किया जा रहा है क्योंकि इस दौरान डबल रोटी खाने का नतीजा कुछ ठीक नहीं लग रहा है।" तापसी ने फिल्मकार अनुराग कश्यप संग भी अपनी एक तस्वीर शेयर कीं, जिसमें कश्यप 'नाम शबाना' में बेहतरीन काम कर चुकीं इस अभिनेत्री को गले लगाते नजर आ रहे हैं। 

'गेम ओवर' के दौरान तापसी पन्नू के लिए सिरदर्द बन गया था टैटू, जानिए क्यों?

TAAPSEE PANNU
Image Source : INSTAतापसी पन्नू

हाल ही में तापसी की दादी का निधन हो गया। तापसी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। अभिनेत्री ने फोटो शेयरिंग एप पर गुरुद्वारा की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी दादी की एक तस्वीर पर माला चढ़ाई गई है। तापसी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "परिवार के इस पीढ़ी की आखिरी सदस्य, जो हमें हमेशा के लिए एक खालीपन के साथ छोड़कर चली गईं..बीजी।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में तापसी 'हसीन दिलरूबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिठू' में नजर आएंगी।

-आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन