1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गेम ओवर' के दौरान तापसी पन्नू के लिए सिरदर्द बन गया था टैटू, जानिए क्यों?

'गेम ओवर' के दौरान तापसी पन्नू के लिए सिरदर्द बन गया था टैटू, जानिए क्यों?

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2020 06:07 pm IST,  Updated : May 20, 2020 06:07 pm IST

अश्विन सरवनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी को एक व्हीलचेयर से बंधे गेमर के रूप में दिखाया गया है।

taapsee pannu tattoo- India TV Hindi
तापसी पन्नू ने शेयर की टैटू की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @TAAPSEE

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू को टैटू बहुत पसंद है, लेकिन फिल्म 'गेम ओवर' में उन्होंने जो अस्थायी टैटू लगाया था, उससे उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा था। उनकी फोटो खूब वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए बताया कि आखिर इस टैटू का उनके लिए सिरदर्द बनने की वजह क्या है।

इस बारे में तापसी ने सोशल मीडिया पर बताया, "#गेमऑवर के सेट पर मेरा पहला दिन और वह टैटू मेरे लिए और फिल्म देखने वाले सभी लोगों के लिए गुस्सा दिलाने वाला होगा। मुझे व्यक्तिगत रूप से टैटू बहुत पसंद हैं इसलिए मैं फिल्मों के लिए टैटू बनवाने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं, लेकिन जब वे अस्थायी होते हैं, तो उन्हें बनाए रखना विशेष रूप से चेन्नई के नमी वाले मौसम में एक दर्द बन जाता है। यह टैटू वास्तव में मेरी एससरीज बन गई थी, जिसका इस्तेमाल काफी देखभाल से करना था।"

इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी कलाई पर जॉयस्टिक का टैटू देखा जा सकता है। अश्विन सरवनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी को एक व्हीलचेयर से बंधे गेमर के रूप में दिखाया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन