1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनी सिंह की आवाज से हुआ वूमन प्रीमियर लीग का आगाज, सिंगर ने आते ही बांध दिया समां, वायरल हो रहे वीडियो

हनी सिंह की आवाज से हुआ वूमन प्रीमियर लीग का आगाज, सिंगर ने आते ही बांध दिया समां, वायरल हो रहे वीडियो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 09, 2026 08:27 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 08:27 pm IST

हनी सिंह ने आज शुक्रवार को वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में अपने गानों से समां बांधा है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हनी सिंह ने अपने हिट गाने 'पार्टी ऑल नाइट' के साथ इस सेरेमनी का आगाज किया।

Honey Singh- India TV Hindi
हनी सिंह Image Source : IMAGE SOURCE-X@IMTANUJSINGH

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आज शुक्रवार की शाम 9 जनवरी का धमाकेदार आगाज हुआ है। इस ओपनिंग सेरेमनी में हनी सिंह ने अपनी आवाज से चार चांद लगाए। हनी सिंह के प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें हनी अपनी आवाज में धूम मचाते दिख रहे हैं। हनी सिंह के नाम का ट्रेंड भी एक्स पर शुरू हो गया है जिसमें ये सभी वीडियो सामने आए हैं। जियो हॉटस्टार पर शुरू हुई इस सेरेमनी को लोग अब खूब पसंद कर रहे हैं। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हनी सिंह ने अपने हिट गाने 'पार्टी ऑल नाइट' के साथ डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन समारोह का समापन किया। जैकलीन फर्नांडीज और हरनाज कौर संधू ने भी उनके साथ मंच पर अंतिम प्रस्तुति दी, जिसे देखकर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन के पहले मैच से पहले दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।

मुंबई और बैंगलुरु के बीच हो रहा पहला मुकाबला

वूमन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों की कप्तान स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने टॉस कराया है। स्मृति मंधाना की टीम रॉय चैलेंजर्स बैंगलुरू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 7.2 ओवर 41 रन बना लिए हैं और 2 विकेट भी गिर गए हैं। अब दोनों टीमों में से ये मुकाबला कौन जीतता है ये वक्त बताएगा। 

धमाकेदार वापसी से चमके हनी सिंह

हनी सिंह के करियर की शुरुआत साल 2000 में ही शुरू हो गई थी। दिल्ली की गलियों में बड़े हुए हनी सिंह ने यहीं से अपनी स्कूलिंग पूरी की और बीएससी की तैयारी करने लगे। इसके सथ ही उनकी गानों में दिलचस्पी थी तो म्यूजिक भी बनाना शुरू कर दिया। 2000 के दशक में हनी सिंह ने खूब गाने बनाए और लोगों के दिलों में अपनी जगह तलाशी। लेकिन करीब 10 साल के संघर्ष के बाद हनी सिंह की किस्मत चमकी और 2010 में आई फिल्म 'पंजाबन लव रूल्स हर्ट्स' में गाने का मौका मिला। हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन हनी सिंह का फिल्मों में डेब्यू करा गई। इसके बाद 2012 में 'मिर्जा' फिल्म में भी गाने दिए लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इससे पहले हनी सिंह के नाम के कुछ कथित गाने युवाओं के बीच पॉपुलर थे जो काफी भद्दे और खराब थे। बाद में हनी सिंह ने इन गानों को खुद का मानना से इंकार कर दिया। साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' में हनी सिंह का गाना सुपरहिट रहा और स्टार बन गए। लेकिन सफलता के चरम पर हनी सिंह बेहिसाब नशे की लत में जुट गए थे और करियर तबाह हो गया था। अब हनी सिंह ने धमाकेदार वापसी की है और लगातार छाए रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- Stanley Ka Dabba का क्यूट बच्चा याद है, जो कभी नहीं लाता था टिफिन, 15 साल में हो गया हैंडसम हंक, अब करता है ये काम

छह हत्याएं, एक हवेली और घंघोर सस्पेंस, क्लाइमैक्स में पटल जाती है मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी, OTT पर छाई गजब IMDb रेटिंग वाली फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन