Kumbh Rashifal 10 January 2026: कुम्भ राशि वालों के लिए 10 जनवरी का दिन अचानक सकारात्मक बदलाव और नए अवसरों से भरा रहेगा। अदालती मामलों में राहत मिलने की संभावना है, वहीं व्यापार और करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में भी मधुरता और सहयोग नजर आएगा। कुंभ राशि वाले यहां आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानिए अपना दैनिक राशिफल।
अचानक आपको होने वाला है धन लाभ
शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनिवार का दिन आपके लिए है, कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आपके पक्ष में आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लवमेट आज एक दूसरे से फोन पर देर तक बात करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।
- शुभ रंग - नीला
- शुभ अंक - 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 10.100 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)