टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, अभी ये भारतीय पहले नंबर पर
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, अभी ये भारतीय पहले नंबर पर
इस साल फिर से आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है। 7 फरवरी से करीब एक महीने तक क्रिकेट का ये बड़ा टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बीच आपको ये पता होना चाहिए कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी कौन से हैं। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
Published : Jan 08, 2026 06:02 pm IST, Updated : Jan 08, 2026 06:02 pm IST
1/6Image Source : pti
इस साल फिर से आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है। 7 फरवरी से करीब एक महीने तक क्रिकेट का ये बड़ा टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बीच आपको ये पता होना चाहिए कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी कौन से हैं। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। साल 2007 में पहला विश्व कप खेला गया था, तब से लेकर 2024 रोहित शर्मा ने कुल मिलाकर 47 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1220 रन आए हैं। ये पहली बार होगा, जब टीम इंडिया टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा के बगैर मैदान में उतरेगी, क्योंकि वे अब रिटायर हो चुके हैं।
3/6Image Source : getty
बांग्लादेश के कप्तान रहे शाकिब अल हसन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। शाकिब भी साल 2007 से ही टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 43 मैच खेले हैं। उन्होंने 853 रन बनाने के साथ ही 50 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इस बार वे भी अपनी टीम के लिए ये टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।
4/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार डेविड वार्नर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में 41 मुकाबले खेले हैं। डेविड वार्नर ने साल 2009 में पहला टी20 विश्व कप खेला था। इस दौरान उन्होंने 984 रन बनाने का काम किया है। अब वे भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।
5/6Image Source : pti
बांग्लादेश के खिलाड़ी महमदुल्ला का नाम नंबर चार पर आता है। उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 37 मुकाबले खेल लिए हैं। साल 2007 से लेकर 2024 तक वे इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे और कुल मिलाकर 458 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। जॉस बटलर ने साल 2012 से लेकर 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप खेला और 35 मुकाबले खेलने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने 1013 रन बनाए हैं। इस बार उनका जलवा फिर से दिखाई देगा।